फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP organized Mandal executive meetings

Faridabad News: भाजपा ने मंडल कार्यकारिणी बैठकें आयोजित की

Sun, 24 Aug 2025 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
BJP organized Mandal executive meetings
फरीदाबाद। भाजपा ने बड़खल विधानसभा के मेवला, फरीदाबाद विधानसभा के सीही और ग्रेटर फरीदाबाद मंडल में मंडल कार्यकारिणी की बैठकें आयोजित की। बीजेपी जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु जिले के 15 में से 14 मंडलों में मंडल कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में वक्ताओं द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं, सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन और संगठन विस्तार एवं बूथ के कार्यक्रम विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडल की रिपोर्ट पेश की गई। वहीं, मंडल प्रभारियों द्वारा मंडल के कार्य की समीक्षा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी इन बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं। रामपाल ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed