फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP expelled 34 leaders for 6 years

Faridabad News: भाजपा ने 34 नेताओं काे 6 वर्ष के लिए किया निष्काषित

Sat, 22 Feb 2025 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
BJP expelled 34 leaders for 6 years
आप छोड़कर कांग्रेस में आई पार्षद प्रत्याशी ने मारी पलटी, भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनावों में टिकट न मिलने से नाराज होकर स्वयं निर्दलीय, परिजन या जानकार को चुनाव में लड़ाने या मदद करने के आरोप में भाजपा ने 34 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में छह वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी का टिकट लेने के बाद कांग्रेस से प्रत्याशी बनने वाली वार्ड नंबर 9 की प्रत्याशी हरविंदर कौर ने अब कांग्रेस को टाटा-बाय-बाय करते हुए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दे दिया है।
नगर निगम चुनावों में सभी पार्टियों को अपने नेताओं से जमकर भीतरघात का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बसपा के कुछ प्रत्याशी और नेता दूसरी पार्टियों में कूद-फांद कर रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी में टिकट न मिलने से नाराज पूर्व प्रत्याशी और नेताओं ने स्वयं या अपने परिवार के लोगों को निर्दलीय या दूसरी पार्टियों से चुनावी मैदान में उतार दिया है। पिछले दो दिनों से भाजपा के नेता इनकी मान-मनौव्वल में जुटे थे लेकिन इनमें से कई नेता नहीं माने। शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी ने 34 नेताओं की लिस्ट जारी की है। इन नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित किया गया है। इनमें पूर्व प्रदेश संयोजक पूर्वांचल प्रकोष्ठ अंगद चौरसिया, दर्शनलाल कुकरेजा, अजय यादव, आदेश यादव, संजय महेंद्रू, अजय भड़ाना, अंजू भड़ाना, उमेश शर्मा, जितेंद्र यादव-बिल्लू आदि को छह वर्ष के लिए निष्काषित किए।
विज्ञापन

---
आप के बाद कांग्रेस को दिया झटका, हरविंदर कौर ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरविंदर कौर ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। उनके इस कदम से कांग्रेस पार्टी भी अब भौचक्की रह गई है। अब उन्होंने वार्ड नंबर नौ से चुनाव लड़ रहीं भाजपा उम्मीदवार संगीता भाटिया को समर्थन दे दिया। हरविंदर कौर का कहना है कि उन्होंने समाजहित में यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed