फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bittu Bajrangi got death threats on WhatsApp call

'तू मेवात आ गोली मार दूंगा': बिट्टू बजरंगी को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर आई थी कॉल

Tue, 29 Apr 2025 11:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

हरियाणा में नूंह हिंसा आरोपी और गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को जान से मारने की धमकी मिली है। शिकायतकर्ता ने कहा कि कई बार धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन
Bittu Bajrangi got death threats on WhatsApp call
हिंदू नेता बिट्टू बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सएप पर कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि तू मेवात आ गोली मार दूंगा। बीती 21 अप्रैल की सुबह लगभग 8 बजे धमकी दी गई थी। सारन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बिट्टू बजरंगी गौरक्षा बजरंग फोर्स का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

विज्ञापन


फरीदाबाद के रहने वाले गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को एक बार फिर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि अज्ञात युवक ने कॉल कर धमकी दी है कि तू मेवात आ, गोली मार दूंगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर सारन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में संजय एंक्लेव निवासी राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी ने कहा कि ये 21 अप्रैल की सुबह वो अपने घर से किसी काम के लिए जा रहे थे। कार में बैठे तभी एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाला गाली देने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। उसने धमकी दी कि तू मेवात आ जा, तुझे गोली मारकर खत्म कर दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि बीते कई साल से मुझे लेकर विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश है और कई बार धमकी मिल चुकी है। अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग भी की गई है। मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed