Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike skids while returning from a temple; two friends die

Faridabad News: मंदिर से लौटते वक्त फिसली बाइक, दो दोस्तों की मौत

Tue, 10 Nov 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bike skids while returning from a temple; two friends die
मंदिर से लौटते समय सेक्टर-46 में हुआ हादसा, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-46 में भारद्वाज चौक के पास सोमवार शाम सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय रोहित और 26 वर्षीय विशेष उर्फ गोलू के रूप में हुई है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। तेज रफ्तार के कारण बाइक फिसलने से सिर में लगी चोट जानलेवा साबित हुई।
पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी। सोमवार शाम वह अपने दोस्त विशेष, वसीम और विशाल के साथ परसोन मंदिर में पूजा करने गया था। रोहित की नई बाइक पर विशेष पीछे बैठा था। वसीम और विशाल दूसरी बाइक पर सवार थे। मंदिर से लौटते समय सेक्टर-46 में भारद्वाज चौक के पास रोहित की बाइक तेज रफ्तार में थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बाइक फिसल गई और रोहित व विशेष सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों लहूलुहान हो गए। पीछे आ रहे साथी वसीम और विशाल ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार
शुरुआत में परिजनों को साथी वसीम और विशाल की संलिप्तता का संदेह था। पुलिस ने गहनता से जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना था। इसमें साथी युवकों की किसी भी प्रकार की संलिप्तता नहीं पाई गई। परिजनों ने भी इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद मंगलवार शाम में दोनों युवाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक विशेष अपने परिवार में सबसे बड़े थे और उनके पिता का साया उठ चुका था। उनके परिवार में मां और तीन छोटे भाई हैं। रोहित के परिवार में माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed