फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike rider fell 20 feet down after being hit by a car, one died

Faridabad News: कार की टक्कर से 20 फुट नीचे गिरे बाइक सवार, एक की मौत

Thu, 10 Apr 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bike rider fell 20 feet down after being hit by a car, one died
सेक्टर-64 के पास फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

दूसरे युवक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-64 के पास फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक 20 फुट नीचे सर्विस रोड पर गिरे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। सदर थाना पुलिस कार अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। बड़ौली गांव निवासी दिनेश किराने की दुकान चलाता था। साथ ही वह दूध बेचने का भी कार्य करता था। उसका पड़ोसी धर्मेंद्र जिले में एक फैक्ट्री में काम करता है। दोनों बृहस्पतिवार सुबह शहर के लिए निकले थे। यहां से वह सुबह करीब आठ बजे वापस अपने घर बड़ौली गांव जा रहे थे। बाइक धर्मेंद्र चला रहा था, जबकि दिनेश पीछे बैठा हुआ था। सेक्टर-64 के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर वह उछलकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग के ऊपर से होते हुए करीब 20 फुट नीचे सर्विस रोड के किनारे झाड़ियों में जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर पीछे बैठे दिनेश की मौत हो गई, धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने से बाइक कार में ही फंस गई। कार रुकने पर चालक मौके से भाग गया। धर्मेंद्र को मौके पर मौजूद लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पुलिस को दिनेश के आधार कार्ड से उसके बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह भिजवाया। सदर बल्लभगढ़ थाना प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार, कार जब्त कर ली गई है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी दिनेश की शादी
पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था। हेलमेट की स्ट्रिप नहीं बांधी हुई थी। टक्कर लगने के बाद हवा में उछलने पर दोनों के हेलमेट सड़क पर गिर गए। हादसे का शिकार हुए दिनेश की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं है। दिनेश के माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। वहीं, घायल धर्मेंद्र पांच बहनों में इकलौता भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed