{"_id":"68f28eb58e5634608608c1b4","slug":"bike-rider-dies-in-sihi-village-murder-suspected-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53789-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाइक सवार की सीही गांव में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाइक सवार की सीही गांव में मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
शरीर पर मिले चोट के निशान, किसी ने नहीं की मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाइक पर सवार होकर आए एक युवक की सीही गांव में आटा चक्की के पास शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। मौत के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शरीर पर चोट के निशान के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की पहचान यूपी के बुलंदशहर निवासी अनुज (25 ) के रूप में हुई है। वह यूपीआई बेस्ड एक कंपनी में बार कोड लगाने का काम करता था। वह बृहस्पतिवार शाम को बुलंदशहर से फरीदाबाद के लिए चला था।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि युवक सुबह पांच बजे बाइक पर आया था। उसे काफी दर्द हो रहा था। वह दर्द की वजह से परेशान होकर इधर-उधर घूम रहा था। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। करीब दो घंटे के बाद उसकी मौत होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के दोनों कंधों पर एक जैसे निशान हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत चोट के कारण हो सकती है।
समय पर मिलती मदद तो बच सकती थी जान
लोगों के अनुसार सुबह पांच बजे युवक दर्द से परेशान होकर इधर-उधर घूम रहा था। किसी ने उसकी मदद नहीं की। यदि ग्रामीण समय पर 112 नंबर पर सूचना दे देते तो शायद युवक की जान बच जाती।