फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike rider accountant dies after being hit by a canter

Faridabad News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार अकाउंटेंट की मौत

Tue, 06 Jan 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider accountant dies after being hit by a canter
पल्ला थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में ऐतमादपुर आगरा कैनाल रोड पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक 26 साल का पुष्पेंद्र सेक्टर-28 की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता था। पल्ला थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुष्पेंद्र धीरज नगर इलाके का रहने वाला था। परिवार मूलरूप से यूपी मथुरा से है। मृतक के छोटे भाई पुनीत ने बताया कि पुष्पेंद्र रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी बाइक से जा रहे थे। आगरा कैनाल के रास्ते एत्मादपुर रोड पर देखा कि कैंटर चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुष्पेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हाे गया। आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कैंटर को छोड़कर चालक भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुष्पेंद्र को सेक्टर 88 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुनीत ने बताया कि उनके पिता मदन मोहन शर्मा की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। धीरजनगर के अजयनगर पार्ट दो में अपना मकान है। पूरा परिवार एक साथ यहीं रहता है। पुनीत ने बताया कि उनका परिवार मूलरूप से मथुरा के गांव जमोली का रहने वाला है। करीब एक साल पहले ही मृतक पुष्पेंद्र की शादी हुई थी। उनकी महज ढाई माह की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पल्ला थाना में कैंटर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed