फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike fell inside sewer on Mohana Road, driver safe

Faridabad News: मोहना रोड पर सीवर के अंदर गिरी बाइक, चालक सुरक्षित

Thu, 28 Aug 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike fell inside sewer on Mohana Road, driver safe
- चार महीने से सीवर की लाइन को शिफ्ट करने का चल रहा है कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लोक निर्माण विभाग की ओर से मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेज से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते विभाग की ओर से पिलर बनाने के लिए कई जगहों पर गड्ढे खोद दिए गए हैं। वहीं, कुछ जगहों पर सीवर लाइन को शिफ्ट करने का भी कार्य किया जा रहा है। उसी सीवर लाइन में बुधवार की सुबह एक बाइक चालक गिर गया। उसके बाद जेसीबी की मदद से बाइक को बाहर निकल गया।
सेक्टर 64 से लेकर राजमार्ग दशहरा मैदान तक 256 करोड़ रुपये की लागत से मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। एलिवेटेड रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी यानी लोक निर्माण विभाग कर रहा है। रोड पर करीब 90 पिलर बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से पिलर बनाने के लिए कई जगह फाउंडेशन डालने के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। वहीं, कुछ जगहों पर सीवर लाइन बीच में आने की वजह से सीवर लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि बुधवार को बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर गया था। गड्ढा ना दिखने के चलते गांव पन्हेड़ा कला निवासी प्रिंस की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीवर के लाइन में गिर गया। चालक को गिरते हुए दुकानदारों ने देख लिया। उसको तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन बाइक नीचे गहरे गड्ढे में चली गई। बाइक को जेसीबी की मदद से निकाला गया।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है हादसा
18 जुलाई को गुप्ता चौक से कुछ की दूरी पर साबुन कॉलोनी के पास बैरिकेडिंग न होने के कारण बुलेट बाइक पर सवार दो बच्चे गिर गए थे। इस दौरान दोनों बच्चों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनकी बाइक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। वह घटना होने के बावजूद विभाग की ओर से किसी प्रकार की कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
करीब चार महीने पहले सीवर लाइन को शिफ्ट करने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ढक्कन नहीं लगाया गया। उसी वजह से हादसे आए दिन होते रहते हैं। - प्रदीप गुप्ता, व्यापारी संगठन, मोहना रोड

पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढों के चारों तरफ किसी प्रकार की कोई भी सुरक्षा टेप नहीं लगाई गई है। इसी वजह से दुपहिया वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार होते रहते हैं। - हिमांशु गर्ग

----
निर्माण कार्य के चलते रास्ते को पूर्ण रूप से बंद किया हुआ है। जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थरों को लगाया गया है, लेकिन उसके बावजूद दुपहिया वाहन निकलने की कोशिश करते हैं। अगर लोग नहीं मान रहे है तो अब गलियों को भी बंद कर दिया जाएगा।

- प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed