फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   bhupendra hudda addressed a railly

कांग्रेस आई तो खत्म होंगे ट्रैफिक के नए नियम

Sun, 15 Sep 2019 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
bhupendra hudda addressed a railly
फरीदाबाद ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर 16 अनाज मंड़ी में काग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संब? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में रविवार को सेक्टर-16 स्थित अनाजमंडी से इसकी शुरुआत की गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल ही में देश भर में लागू हुए ट्रैफिक के नए नियमों के मुद्दे को कार्यक्रम में उठाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 13 हजार रुपये की स्कूटी पर 25 हजार जुर्माना लिया जा रहा है, जो कि जनता के साथ बेमानी है। इस तरह के कानून के प्रति लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इस कानून को खत्म कराएगी। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष सैलजा ने कहा कि फरीदाबाद विकास के पथ से भटक गया है। अगर कांग्रेस सरकार आई तो शहर को गुरुग्राम के तर्ज पर विकसित किया जाएगा। औद्योगिक निवेश के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकाल में विकास कार्य हाशिये पर चल रहा है। बाद में हुड्डा ने पुराने कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी घोषणा में किए वादों को पूरा किया है। अगर कांग्रेस सरकार बनी तो अपने घोषणापत्र में बच्चों को वजीफा तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए पंजाब के तर्ज पर वेतन समेत पुुरानी पेंशन व्यवस्था को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed