{"_id":"68d04d4cdcbd13c98f054724","slug":"bhojpuri-and-awadhi-community-honored-meritorious-girl-students-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51856-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भोजपुरी और अवधी समाज ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भोजपुरी और अवधी समाज ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
विज्ञापन
10वीं में अच्छे अंक लाने वाली 21 छात्राओं को दिए प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए भोजपुरी और अवधी समाज ने रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षा सत्र 2024-25 की दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 21 छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक छात्रा को समाज की ओर से 5100 रुपये की सम्मान राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में ज्योति, कशिश, लवली, रिया शर्मा, सनाया कुमारी, तान्या, अंशु, अंजलि, काजल कुमारी, सोनाली राय, स्वाति, प्रीति कुमारी, स्नेहलता कुमारी, काजल, रिमझिम, जानवी, पलक सिंह, खुशी और अंजलि सहित कई छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं और उनके अभिभावकों के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल को आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण वे उपस्थित नहीं हो पाए। उन्होंने अपने प्रतिनिधि अमन गोयल को कार्यक्रम में भेजा और टेलीफोन के माध्यम से छात्राओं व भोजपुरी और अवधी समाज को संबोधित किया।
विज्ञापन
अपने संदेश में मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और देश की असली शक्ति है। वहीं, समाज के अध्यक्ष रघुवर दयाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। चेयरमैन रमाकांत तिवारी ने भी आश्वासन दिया कि समाज हर वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के प्रयास जारी रखेगा। इस मौके पर समाज के कोषाध्यक्ष रामसेवक, महामंत्री नरेश प्रसाद, बद्री प्रसाद, मेघनाथ, हरिनारायण दुबे, रामप्रीत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।