{"_id":"6a64efb2d021d9da6c04b3fc","slug":"bhim-army-activists-staged-a-protest-at-the-mini-secretariat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75765-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, नीट पेपर लीक मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका कहना था कि हर नागरिक को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग करना उचित नहीं है।
प्रदर्शन में शामिल छात्रा अंजलि ने कहा कि अपने अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए। उन्होंने जंतर-मंतर की घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, दिव्यांग महिला गीत ने कहा कि छात्र केवल नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उनकी बात सुनने के बजाय बल प्रयोग किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदर्शन के अंत में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक संगठन का विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में भीम आर्मी के ओमप्रकाश, कुलदीप एडवोकेट, छात्रा अंजलि, दिव्यांग महिला गीत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।