फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bharata returned to Ayodhya with Shri Ram's sandals.

Faridabad News: श्रीराम की खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौटे भरत

Sat, 27 Sep 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Bharata returned to Ayodhya with Shri Ram's sandals.
भक्ति और प्रेम से भरे राम-केवट के दृश्य ने किया भावुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विजय रामलीला में बृहस्पतिवार का दिन भावुक कर देने वाला रहा। प्रथम दृश्य में ननिहाल से लौटे भरत (वैभव लरोइया), शत्रुघन (दीपक मल्होत्रा) सूनी अयोध्या को देखकर व्याकुल हो जाते हैं। वे सीधे महलों में जाकर माता कैकेई से इसका कारण पूछते हैं। कैकेई (घनिष्ट) ने बड़ी चालबाजी से सारा व्यतांत सुनाया। भरत कैकेई को इसके लिए दुत्कारते हैं और माता कौशल्या को वचन देते हैं कि यह गद्दी राम की ही होगी। भरत रोते-बिलखते राम को मनाने जाते हैं। दूसरी ओर केवट बने टेकचंद नागपाल भगवान को गंगा पार करवाते हैं। इस दृश्य में केवट राम के चरण धोकर उसी जल को पीते हैं। यह देखकर दर्शक भावविभोर हो उठते हैं। राम के किरदार में कमल अपने खड़ाऊ देकर भरत को अयोध्या के लिए विदा करते हैं। आज विजय रामलीला में लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटी जाएगी और सीता हरण दृश्य का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed