{"_id":"5d76983e8ebc3e93b0395cd9","slug":"bhakhri-village-case-faridabad-news-noi4602777114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर हमला
विज्ञापन
डबुआ थाने में खड़ी पुलिस की गाड़ी, जिसका हमलावरों ने शीशा तोड़ दिया।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। गांव भाखरी स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी के प्रयास के आरोपियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर आरोपी व उसके परिजनों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घेराबंदी कर एक महिला आरोपी को धर दबोचा, जबकि बाकियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।
डबुआ कॉलोनी थाने में 29 अगस्त को गांव भाखरी निवासी लाजपत राय ने मामला दर्ज करवाया था कि उन्होंने व उनके भाई ने अपनी एक एकड़ जमीन बसंत लाल भाटिया को किराए पर दी थी, जिसमें उसने फैक्ट्री लगा रखी थी। मगर पिछले करीब 16 माह से फैक्ट्री बंद पड़ी है। उसमें काफी सामान रखा हुआ है। एक बार पहले भी चोर फैक्ट्री से काफी माल चुराकर ले गए थे। इस कारण उन्होंने फैक्ट्री में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए थे। 28 अगस्त को उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों को फैक्ट्री से सामान चुराते देखा था। उनकी पहचान गांव के रहने वाले दो भाईयों करण व उदय के रूप में हुई थी। शोर मचाने पर आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए थे। इस दौरान वे कुछ सामान ले जाने में भी कामयाब नहीं हुए।
सोमवार को थाने में मौजूद एसआई राजबीर को सूचना मिली कि चोरी के प्रयास का आरोपी करण घर पर है। एसआई राजबीर पुलिसकर्मियों को लेकर गांव में आरोपी के घर दबिश देने पहुंचे। इस दौरान वहां करण के अलावा तिलक, मनवीर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी की नाक पर चोट आई है। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इस पर पुलिसकर्मियों ने थाने में फोन कर और पुलिसबल मौके पर बुलवा लिया। गांव में पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की आरोपियों को धर दबोचा। अतिरिक्त थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश चंद ने बताया कि हमला करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्तार हो जाएंगे।