{"_id":"68fa7cf75de4a24746099af4","slug":"bhai-dooj-festival-celebrated-in-traditional-manner-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54125-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परंपरागत ढंग से मनाया गया भाई दूज का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परंपरागत ढंग से मनाया गया भाई दूज का त्योहार
विज्ञापन
बाजारों में मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भाई-बहन के पावन रिश्ते से जुड़ा भाई दूज का पर्व बृहस्पतिवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। घर पर बहनों ने थाली में दीप जलाकर भाइयों की आरती उतारी और फिर केसर-रोली-चावल के मिश्रण से तैयार टीका भाई के मस्तक पर लगाया। उसके बाद भाई के हाथों में गोला देकर लंबी आयु की दुआ मांगी। वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान एनआईटी एक नंबर, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, जवाहर कॉलोनी, पांच नंबर एनआईटी, सेक्टर-7, 8, 15, सराय ख्वाजा आदि के बाजारों में भी खासी रौनक रही। इस दौरान मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। भाई दूज के अवसर पर कुछ जगहों पर बहने भाइयों के घर पर पहुंचीं। तो कुछ जगहों पर भाई अपनी बहनों के घर पर गए। वहीं शादी के बाद की पहली भाई दूज के अवसर पर नवविवाहित बहनें सज-धज कर मिठाई व ड्राई फूट आदि लेकर भाइयों के घर पहुंचीं।