फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Basic amenities in government schools will be strengthened.

Faridabad News: सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं होंगी मजबूत

Thu, 27 Aug 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Basic amenities in government schools will be strengthened.
विद्यार्थियों को मिलेगी वैश्विक स्तर की शिक्षा, जिला शिक्षा विभाग ने तेज की तैयारियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने मंगलवार को उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार के साथ स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का व्यापक सर्वे पूरा हो चुका है। इसके आधार पर प्रत्येक जिले में स्कूलों की कमियों और तात्कालिक जरूरतों को चिह्नित कर विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। भवन निर्माण, मरम्मत और अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर धनराशि जारी की जा रही है।
विज्ञापन


250 स्कूलों को बनाएंगे मॉडल

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर कक्षा वातावरण देने के लिए ड्यूल डेस्क की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर प्रक्रिया जारी है और नवंबर 2026 तक सभी लक्षित स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के 250 सीएम-ईईई स्कूलों को राज्य के अग्रणी मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा इनमें फरीदाबाद के भी छह स्कूल शामिल होंगे।
मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर देने के लिए ‘सुपर 100’ का विस्तार किया गया है। इसके दो ऑफलाइन केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं का ज्ञान देने की दिशा में भी पहल की गई है। फ्रेंच की पढ़ाई शुरू होने के बाद जर्मन भाषा के लिए भी शिक्षकों को तैयार किया जा रहा है। बैठक में निपुण हरियाणा मिशन की भी समीक्षा हुई।

इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग ने भी कार्य करना शुरू कर दिया है। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला और जिला परियोजना समन्वयक मनोज मित्तल ने सभी सीआरपी और बीआरपी के साथ एक ऑनलाइन मीटिंग की, जहां पर उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि एक माह में कम से कम पांच स्कूलों का निरीक्षण करें। इसके बाद उन्हें रिपोर्ट दें कि किस स्कूल में क्या कमी है।

इंस्पायर मानक योजना और हाफ मैराथन पर भी हुई चर्चा

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने इंस्पायर मानक योजना में भी छात्रों के ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने और उन्हें इस योजना की संपूर्ण जानकारी देन के भी निर्देश दिए। बता दें कि अब तक करीब 20 हजार छात्रों ने जिले से रजिस्ट्रेशन कर लिया है।


इसके अलावा हाफ मैराथन के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन और प्राचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को मैराथन में भाग लेने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। अभिभावकों को भी आयोजन से जोड़ने के लिए निजी स्कूलों के कक्षा और अभिभावक व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से संदेश प्रसारित करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed