फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bank manager riding a scooter dies after being hit by a car that overturned out of control

Faridabad News: अनियंत्रित होकर पलटी कार की टक्कर से स्कूटी सवार बैंक मैनेजर की मौत

Sun, 22 Feb 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bank manager riding a scooter dies after being hit by a car that overturned out of control
सूरजकुंड थाना इलाके में हुआ हादसा, कार में यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं सवार थे
विज्ञापन

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, मौके से कार को कब्जे में लेकर शुरू की गई जांच

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड पर एक निजी यूनिवर्सिटी के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार बैंक मैनेजर की मौत हो गई। मृतक तरुण चौहान संजय कॉलोनी के रहने वाले थे और सूरजकुंड रोड पर ही एक मॉल स्थित बैंक शाखा में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। पुलिस ने मौके से कार जब्त कर ली है और मृतक पक्ष के बयान पर सूरजकुंड थाना में कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई और इसी दौरान स्कूटी में टक्कर लगी। कार सवार युवक ही गंभीर रूप से घायल हालत में स्कूटी सवार तरुण को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा था। बाद में युवक वहां से चला गया। ये भी पता किया जा रहा है कि वो किस वाहन से घायल को अस्पताल लेकर गया क्योंकि उसकी कार तो मौके से पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन


ये हादसा सूरजकुंड रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद हुआ। पुलिस को सूचना मिली कि सूरजकुंड रोड पर निजी यूनिवर्सिटी के पास हादसा हुआ है। सूरजकुंड थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को क्षतिग्रस्त हालत में स्कूटी व कार खड़ी मिली। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को जब्त किया और मौके से ले गई। इसी दौरान निजी अस्पताल से सूचना मिली कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस टीम निजी अस्पताल पहुंची तो मृतक की पहचान संजय कॉलोनी निवासी तरुण चौहान के तौर पर हुई। पुलिस ने परिवार से संपर्क किया तो परिवार के लोग भी अस्पताल व मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी व 2 बच्चे हैं। परिवार की ओर से कार सवार के खिलाफ शिकायत दी गई। इस पर सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन
शनिवार को मृतक के शव का बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान काफी संख्या में परिजन यहां पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर असंतोष जताया। परिजनों ने कहा कि मौके पर लोगों से बातचीत में उन्हें पता चला है कि कार में 2 युवक व 3 युवतियां सवार थे। आरोप है कि वे सभी एक यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। पुलिस ने सिर्फ एक युवक को पकड़ा और बाद में उसे भी छोड़ दिया। हल्की धाराओं में भी केस दर्ज करने का आरोप लगाया गया।

वहीं पुलिस का कहना है कि कार अनियंत्रित होकर पलटी और फिर स्कूटी में टक्कर लगी। जब तक टीम मौके पर पहुंची तो कार सवार कोई वहां नहीं मिला। एक युवक की डिटेल मिली है जो घायल को अस्पताल लेकर गया और फिर वहां से चला गया। ऐसा संभव है कि ये वही युवक है जो कार चला रहा हो। मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed