{"_id":"68111ce7573bf31a4607ebdb","slug":"bank-employee-and-account-holder-arrested-for-fraud-of-more-than-1-crore-through-digital-arrest-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42526-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ से अधिक की ठगी में बैंककर्मी व खाताधारक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ से अधिक की ठगी में बैंककर्मी व खाताधारक गिरफ्तार
विज्ञापन
अहमदाबाद के इंडसइंड बैंककर्मी रवि किशोर ने राजेश का खाता खोलकर साइबर ठगों को दिया था
इसी खाते में ठगी के 10 लाख रुपये आए थे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में निजी कंपनी चलाने वाली महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी में बैंककर्मी व खाताधारक को गुजरात अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने अहमदाबाद की इंडसइंड बैंक शाखा के कर्मचारी रवि किशोर को गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ में पता चला कि इसने अहमदाबाद के राजेश का बैंक खाता खोलकर ठगों को बेचा था। इसी खाते में ठगी के 10 लाख रुपये आए थे। राजेश को भी टीम ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों रवि किशोर व राजेश को 6 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मामले में पहले भी पुलिस टीम 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को सेक्टर-46 निवासी महिला ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा गया कि वो एक कंपनी चलाती हैं। 29 सितंबर 2024 को उन्हें एक नंबर से कॉल आई। कॉल पर कई लोगों ने बात करते हुए कॉल आगे फॉरवर्ड की। फिर पुलिसकर्मी बनकर आरोप लगाया कि आपकी कंपनी के खाते में अवैध लेन-देन हुआ है। आरोपियों ने इसे लेकर व्हाट्सएप पर ही नोटिस भेजा। इससे महिला डर गई और फिर आरोपी वीडियो कॉल पर धमकाते रहे। महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 10370000 रुपये आरोपियों ने ट्रांसफर करा लिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।