{"_id":"69ee69338682363e150e20fe","slug":"bajrang-dal-creates-ruckus-in-faridabad-on-suspicion-of-cow-slaughter-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68528-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में गोवंश काटने के शक में बजरंग दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में गोवंश काटने के शक में बजरंग दल का हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रविवार सुबह ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर-19 स्थित मार्केट में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक दुकान में गोवंश का मांस होने का दावा करते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां गुपचुप तरीके से गोवंश काटकर लाया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मांस जब्त कर लिया।
राष्ट्रीय बजरंग दल के वार्ड अध्यक्ष दीपक शाक्य ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर तगा गांव से कुछ लोग बाइक पर गोवंश का मांस लेकर सेक्टर-19 की एक दुकान पर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार युवक का पीछा शुरू किया। जब युवक कपड़े में लिपटा मांस लेकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ, तो कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ने का प्रयास किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर भीड़ और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को संभाला और दुकान के अंदर मौजूद सारा मांस अपने कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि दुकान से बरामद मांस को जांच के लिए डॉक्टरों के पास भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह किस पशु का मांस है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और दुकान के दस्तावेजों की भी जांच हो।