फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   bajara ki khareed

Faridabad News: जिला नूंह की मंडियों में शुरु हुई बाजरे की खरीद

Thu, 25 Sep 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
bajara ki khareed
जिला नूंह की मंडियों में शुरु हुई बाजरे की खरीद- नूंह, तावडू, पुन्हाना, पिनगवां एवं फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडियों में की जाएगी बाजरा फसल की खरीद
विज्ञापन

- सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपनी फसल मंडियों में लेकर आएं किसान ।
- भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रत्येक क्विंटल पर 625 रुपये अतिरिक्त किसानों के खातों में डालेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भावान्तर भरपाई योजना के अंतर्गत बाजरे की सरकारी खरीद जिला नूंह में आरंभ हो गई है। जिले की पांच अनाज मंडियां नूंह, तावडू, पुन्हाना, पिनगवां एवं फिरोजपुर झिरका में बाजरा फसल की खरीद की जाएगी। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जाएगी। इसके लिए खरीद एजेंसियां भी निर्धारित की गई हैं। तावडू एवं फिरोजपुर झिरका मंडियों में खरीद का कार्य हैफड द्वारा किया जाएगा, जबकि नूंह, पुन्हाना एवं पिनगवां मंडियों में हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा मंडियों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसानों से अपील है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपनी फसल मंडियों में लेकर आएं और योजना का लाभ उठाएं। भावांतर भरपाई योजना का पूरा लाभ पाने के लिए किसानों को “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है।
विज्ञापन

भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत राज्य सरकार प्रत्येक क्विंटल पर 625 रुपये अतिरिक्त किसानों के खातों में डालेगी। यह लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया हुआ है और जिनका डेटा सत्यापित हो चुका है। जिन किसानों ने अपनी फसल पंजीकृत कराई हैं, उन्हें मंडी में प्रारंभिक तौर पर गेट पास मिलेगा। सरकार तय किए गए मूल्य के अनुसार क्षति की भरपाई उनके बैंक खाते में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed