फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Baghola flyover to open on trial basis, instructions issued to make roads pothole-free

Faridabad News: ट्रायल बेसिस पर खुलेगा बघौला फ्लाईओवर, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश

Wed, 15 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Baghola flyover to open on trial basis, instructions issued to make roads pothole-free
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने लिए दो बड़े फैसले
विज्ञापन

15 नवंबर तक पूरा होगा बघौला फ्लाईओवर का काम, 16 अक्तूबर तक खुलेगा किठवाड़ी पुल रोड

राहुल राज

पलवल। दिवाली से पहले यात्रियों और शहरवासियों को राहत देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जिला प्रशासन ने दो बड़े फैसले लिए हैं। एनएचएआई ने एनएच-19 पर बघौला में बन रहे फ्लाईओवर को ट्रायल बेसिस पर खोलने का निर्णय लिया है, जबकि उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शहर में यातायात और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इससे न केवल बघौला क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि पलवल शहर की सड़कों पर भी यातायात सुचारु रहेगा। एनएचएआई के अनुसार, बघौला फ्लाईओवर परियोजना का लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष कामों में एप्रोच रोड्स की ब्लैकटॉपिंग, पैराफिट लगाना, रेन वॉटर ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइटिंग और साइनेज लगाने का कार्य शामिल है। प्राधिकरण ने घोषणा की है कि 15 नवंबर 2025 तक फ्लाईओवर को पूरी तरह तैयार कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज सिंह ने बताया कि दिवाली पर्व के दौरान बघौला डायवर्जन पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाईओवर को ट्रायल बेसिस पर खोला जा रहा है। हमारी टीमें 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि 15 नवंबर तक फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार हो सके।
विज्ञापन


पिछले तीन साल से चल रहा निर्माण कार्य
फ्लाईओवर खुलने से दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, आगरा, मथुरा और होडल जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पिछले तीन साल से निर्माण कार्य चलने के कारण बघौला डायवर्जन पर लगातार लंबा जाम लग रहा था। अब वाहनों का दबाव विभाजित होने से ट्रैफिक में सुगमता आएगी। स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि स्कूल-कॉलेज व ऑफिस टाइम पर घंटों जाम में फंसे रहना अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। फ्लाईओवर चालू होने से यात्रा समय कम होगा और ईंधन की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारी केवल फाइलों में काम न दिखाएं, मौके पर जाकर निरीक्षण करें
दूसरी ओर, दीपावली और आने वाले अन्य त्योहारों को देखते हुए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी विभागों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक है, परेशानी का नहीं। दीपावली पर शहर रोशनी से जगमगाए और नागरिकों को कोई असुविधा न हो। उपायुक्त ने लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए और जलभराव की समस्या न रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकारी केवल फाइलों में काम न दिखाएं, बल्कि मौके पर जाकर निरीक्षण करें और समस्याओं का त्वरित समाधान करें। किठवाड़ी पुल रोड को 16 अक्तूबर तक खोलने के आदेश दिए गए हैं ताकि त्योहारों के दौरान शहर में यातायात सुचारु बना रहे। साथ ही नगर परिषद को शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, खुले सीवरेज पर ढक्कन लगाने और आवश्यक स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। इन दोनों प्रयासों से प्रशासन का लक्ष्य है कि दीपावली पर पलवल जिले में जाम, जलभराव और अव्यवस्था से मुक्त वातावरण बनाया जा सके, ताकि नागरिक और यात्री सुरक्षित, सुगम व प्रसन्न माहौल में त्योहार मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed