फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bag stolen from assistant manager's car, there were 78 silver coins in the bag

Faridabad News: सहायक प्रबंधक की गाड़ी से बैग चोरी, बैग में थे 78 चांदी के सिक्के

Tue, 29 Apr 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bag stolen from assistant manager's car, there were 78 silver coins in the bag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत अधिकारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चोरी हो गया। सहायक प्रबंधक सेक्टर 20 बी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। उस बैग में 78 चांदी के सिक्के सहित लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज थे। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर 24 स्थित नेगी एड्रेस टूल्स जेके टायर कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि 26 अप्रैल को वह अपनी गाड़ी से हनुमान मंदिर नियर बाटा मेट्रो पर दर्शन करने के लिए गए थे। कुछ समय के बाद जब वह वापस गाड़ी के पास आए तो उन्होंने देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी के अंदर रखा हुआ बैग चोरी हो गया। बैग में कंपनी का लैपटॉप, 78 चांदी के सिक्के, बैंक के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, एमबीए की फाइनल डिग्री और जरूरत के कागजात चोरी हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed