फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ayushman card will be made by your doorstep till 22 March

22 मार्च तक आपके द्वार बनेगा आयुष्मान कार्ड

Fri, 12 Mar 2021 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be made by your doorstep till 22 March
फरीदाबाद। आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को 22 मार्च तक घर बैठे ही स्वास्थ्य विभाग गोल्डन कार्ड बनाने की सुविधा जारी रखेगा। इसके लिए शुक्रवार को समीक्षा बैठक की गई। गोल्फ क्लब में आयोजित बैठक में आयुष्मान भारत हरियाणा के सीईओ डॉ. रवि विमल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संग चर्चा की। बैठक में आयुष्मान के जिला नोडल डॉ. रमेश मौजूद रहे। इसके साथ ही जिले के अन्य मेडिकल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. रवि विमल ने कहा कि 22 मार्च तक सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और योजना के तहत सूचीबद्ध सरकारी निजी अस्पतालों में निशुल्क लाभार्थी गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। लाभार्थी मौके पर पहुंचकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आशा व एएनएम के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का सर्वे करें। इसके जरिए सुनिश्चित करें कि उनके कार्ड बनें हैं। कार्ड पाने वाले लाभार्थी पैन इंडिया ( पूरे भारत में) योजना का लाभ ले सकते हैं, बशर्ते वह सरकार की सूची में शामिल अस्पताल में लाभ लें। योजना के तहत लाभार्थी परिवार पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में 1 लाख 33 हजार कार्ड बनाए जाएंगे। अब तक 89948 कार्ड बने हैं। नोडल ऑफिसर डॉ. विशाल सक्सेना, कॉमन सर्विस सेंटर की तरफ से योगेश व पैनल में शामिल अस्पतालों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रयास है कि जिले में जल्द से जल्द लाभार्थियों की तलाश कर उन्हें योजना का लाभ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रमेश, आयुष्मान नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed