{"_id":"6813c5cd4441aec30c0b100a","slug":"auto-drivers-were-told-about-traffic-rules-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42658-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑटो चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑटो चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सड़क सुरक्षा को लेकर कम्युनिटी पुलिसिंग टीम ने ओल्ड फरीदाबाद चौक पर बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान में राहगीरों, वाहन चालकों और ऑटो चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया।
अभियान में ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा जैसे दस्तावेज साथ रखने के बारे में समझाया। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है। ऑटो चालकों को कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक सवारी न बैठाएं। कार्यक्रम में हेलमेट मजबूरी नहीं सुरक्षा के लिए जरूरी है जैसे संदेशों के जरिए लोगों को यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया। इसके साथ यह भी जानकारी दी गई कि दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख और गंभीर चोट लगने पर 50 हजार की सहायता राशि का प्रावधान है।