फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto drivers on strike, people had to face trouble

हड़ताल पर रहे ऑटो चालक, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

Wed, 06 Apr 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers on strike, people had to face trouble
फरीदाबाद। डीजल, पेट्रोल, सीएनजी के बढे़ रेट के खिलाफ बुधवार को शहर में ऑटो चालकों ने हड़ताल की। सुबह करीब 11 बजे एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में सैकड़ों ऑटो चालक इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने महंगाई के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही सैकड़ों ऑटो लेकर बल्लभगढ़ के विधायक व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को ज्ञापन देने निकले। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। खासकर अजरौंदा से बाटा फ्लाईओवर तक लंबा जाम लग गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस दौरान कुछ ऑटो चालक यात्री लेकर जा रहे थे, जिन्हें दूसरे चालकों ने जबरन उतरवा दिया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान वासुदेव ने बताया कि लगातार डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। सीएनजी भी महंगी हो गई है। इससे ऑटो चालकों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें मजबूरन ऑटो का किराया बढ़ाना पड़ रहा है, जिससे सवारी मानने को तैयार नहीं है। लोग ऑटो में बैठने के बाद किराया देने में आनाकानी करते हैं इसलिए सरकार को चाहिए कि डीजल, पेट्रोल, सीएनजी के दामों में कमी लाए।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी में ऑटो को लाइफ-लाइन माना जाता है। ऑटो से शहर के करीब 24 हजार से अधिक कंपनियों में कार्यरत अधिकांश कर्मचारी अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, लेकिन बुधवार को ऑटो चालकों की हड़ताल का सामना करना पड़ा। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। लोग पैदल चलते नजर आए। कुछ ने निजी वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोकते नजर आए ऑटो चालक
हड़ताल के बावजूद सड़क पर कुछ ऑटो का परिचालन हो रहा था। इसकी जानकारी पाते ही काफी संख्या में हड़ताल में शामिल चालक राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य सड़कों पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने परिचालित हो रहे ऑटो को रोका और चालकों को हिदायत दी कि वह हड़ताल में शामिल हो जाएं। इस दौरान आंशिक रूप से कहासुनी भी हुई। हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल शांतिपूर्ण रही। हाईवे पर एक साथ ऑटो पहुंचने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
महंगाई से तो परेशानी है ही, बुधवार को ऑटो के भी नहीं चलने से काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। इसके चलते अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच सका।
- मोती राम, स्थानीय निवासी
ऑटो चालकों की हड़ताल से परेशानी बढ़ गई। इससे कई काम नहीं हो पाए। हालांकि सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए।
- जीवन लाल ,स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed