{"_id":"6891116db1c06e9a6c00f170","slug":"attempt-to-murder-a-handicapped-woman-with-a-knife-in-the-societys-flat-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48581-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोसाइटी के फ्लैट में दिव्यांग महिला की चाकू से हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोसाइटी के फ्लैट में दिव्यांग महिला की चाकू से हत्या की कोशिश
विज्ञापन
सोसाइटी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को किया जा रहा है चेक, महिला का चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईएमटी स्थित आगमन सोसाइटी के टावर नंबर 12 के फ्लैट नंबर 202 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला की गर्दन पर चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए उनका बेटा व स्थानीय लोग सेक्टर-आठ स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। महिला के साथ उस समय घर पर उसकी बहू भी मौजूद थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस व फोरेंसिक टीम ने फ्लैट पर पहुंचकर चाकू व अन्य सबूतों को इकट्ठा किया। इस दौरान मौके पर एसीपी भी पहुंचे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय पूजा सिक्का अपने बेटे आशीष सिक्का और बहू श्वेता के साथ रहती हैं। पूजा चलने फिरने में असमर्थ है। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पूजा के अलावा उनकी बहू श्वेता घर पर मौजूद थी। तभी कोई व्यक्ति घर के अंदर आया और महिला के गले पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान श्वेता टॉयलेट में थी। घटना की सूचना आशीष को उसकी पत्नी ने दी। आशीष ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बताया कि महिला की खाने वाली नली और सांस लेने वाली नली कट गई है। अभी उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर से चाकू व अन्य सबूतों को इकट्ठा किया। अभी इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की हो रही है जांच
सोसाइटी के प्रधान सुरेश ने बताया कि सोमवार को हुई घटना के बाद पुलिस व उनकी ओर से सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। अभी तक सीसीटीवी में कोई भी व्यक्ति आता व जाता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वहीं पुलिस की ओर से भी आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य एंगल से टीमें जांच कर रही हैं।