फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attempt to kidnap 8-year-old girl from society, people protest

Faridabad News: सोसाइटी से 8 साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास, लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap 8-year-old girl from society, people protest
चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाना चाहती थी महिला, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित श्री होम सोसाइटी में रहने वाली 8 साल की बच्ची का नकाबपोश महिला ने अपहरण करने की कोशिश की। बच्ची अपने फ्लैट के बाहर कॉरिडोर में खेल रही थी। बच्ची ने परिजनों को बताया कि महिला उसको अपने साथ चॉकलेट देकर ले जाना चाहती थी। सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए शनिवार की सुबह सोसाइटी में रहने वाले करीब 300 लोगों ने बिल्डर के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बच्ची के परिजनों ने सूरजकुंड थाने में शिकायत दी। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

श्री होम सोसाइटी में करीब 600 परिवार रहते हैं। आरडब्ल्यूए नहीं होने की वजह से अभी रखरखाव बिल्डर की ओर से किया जा रहा है। सोसाइटी में आठवीं मंजिल पर रहने वाले आशीष मिश्रा ने बताया कि वह गुरुग्राम में जॉब करते हैं। उनकी पत्नी भी जॉब करती हैं। वहीं उनकी बच्ची काव्य मिश्रा तीसरी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार की शाम को साढ़े छह बजे वह फ्लैट के बाहर बने कॉरिडोर में खेल रही थी।
विज्ञापन

तभी लिफ्ट से एक महिला नकाब लगाकर उतरी। उस महिला ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देते हुए नीचे चलने के लिए कहा। जिस पर बच्ची डर गई और वह भाग कर घर के अंदर चली गई। उसके बाद बच्ची ने डबल लॉक लगा लिया। इस घटना की सूचना बच्ची ने उनको दी। बच्ची ने यह भी बताया कि महिला ने फ्लैट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। गेट नहीं खुलने पर महिला सीढ़ी पर बैठकर उनकी बेटी के बाहर निकलने का इंतजार करती रही। उन्होंने इस घटना की सूचना सोसाइटी में रहने वाले लोगों को दी। जिसके बाद लोग एकत्र होकर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी के पास गए। लोगों ने सुरक्षाकर्मी से अनजान महिला के भीतर प्रवेश करने के बारे में पूछा लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं चलते सीसीटीवी कैमरे

सोसाइटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि सुरक्षा के तौर पर बिल्डर की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन चलते हैं या नहीं इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। घटना की सीसीटीवी फुटेज मांगी तो वह दे नहीं पाए।




लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने शनिवार की सुबह बिल्डर कार्यालय पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 300 से अधिक लोग मौजूद थे लेकिन सुरक्षाकर्मी ने गेट नहीं खोला। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने आरोपी अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed