फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attacked with an axe in a dispute over selling water

Faridabad News: पानी बेचने के विवाद में कुल्हाड़ी से किया हमला

Mon, 26 May 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attacked with an axe in a dispute over selling water
पल्ला थाने की पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया में पानी बेचने को लेकर विवाद में हमला करने का मामला सामने आया है। युवक दीपक के पिता पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से 5 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


मामले में पुलिस को शिकायत अगवानपुर गांव के रहने वाले दीपक ने दी है। ये अपने पिता महाबीर सिंह के साथ मिलकर पानी बेचने का काम करते हैं और इनका पानी का प्लांट भी है। आरोप है कि शनिवार को ये अपने पिता के साथ सुबह साइकिल रिक्शा में पानी की बोतल रखकर सप्लाई के लिए कसाना चौक के पास के एरिया में गए थे। यहां गली नंबर 4 से पहले देवेंद्र व उसके पिता ने इन्हें रोक लिया और धमकी दी कि यहां पानी नहीं बेचने देंगे। आरोप है कि गाली-गलौज कर देवेंद्र ने कुल्हाड़ी से महाबीर सिंह पर 4-5 बार वार किए। भीड़ इकट्ठा होने लगी तो वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर पल्ला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed