{"_id":"5de6a0898ebc3e54a3533d7e","slug":"attack-with-knife-on-advocate-and-family-faridabad-news-noi4769353109","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील और परिवार पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील और परिवार पर चाकू से हमला
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जिला एवं सत्र न्यायालय सेक्टर-12 में प्रैक्टिस करने एक वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके दो अधिवक्ता बेटों पर चाकू से हमलाकर घायल गांव के ही कुछ लोगों ने घायल कर दिया। आरोपी पक्ष के लोग अधिवक्ता से किसी मामले की पैरवी को लेकर नाराज थे। पीड़ित अधिवक्ता परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि वह बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव के रहने वाले हैं। वह अपने दो बेटे सचिन व शेखर के साथ जिला न्यायालय में अभ्यास करते हैं। इनका छोटा बेटा सचिन पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त भानू से मिलने गया था। वहां भानू के छोटे भाई मोलू उर्फ सागर ने सचिन को थप्पड़ मार दिया और चाकू दिखा कर वहां से जाने की धमकी देने लगा।
शोरगुल सुनकर वहां पहुंचे अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा अपने बेटे शेखर के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां उन पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। मामले की शिकायत बल्लभगढ़ सदर थाने में की गई है। अधिवक्ता परिवार के तीनों घायलों को पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि अधिवक्ता परिवार की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर अधिवक्ता परिवार पर हुए चाकू से हमले की निंदा करते हुए जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग को लेकर एक ज्ञापन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।