{"_id":"5d6ff55e8ebc3e01622a0ff1","slug":"attack-on-principal-faridabad-news-noi459233038","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात हमलावरों ने दिन-दहाड़े प्राचार्य के तोड़े हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात हमलावरों ने दिन-दहाड़े प्राचार्य के तोड़े हाथ-पैर
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद निजी अस्पताल में उपचाराधीन तिगांव राजकीय कालेज के प्राचार्य इकबाल सिंधू ।
- फोटो : Faridabad
Link Copied
तिगांव राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य पर हमला
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार छह युवकों ने दिनदहाड़े तिगांव राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य इकबाल सिंधू पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों में एक दिव्यांग भी शामिल था। हमलावर दो बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देकर चार हमलावर एक ही मोटरसाइकिल पर फरार हो गए जबकि दो पैदल भाग निकले। हमलावरों की मौके पर छोड़ी गई गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर जांच शुरू कर दी है। उधर, गंभीर रूप से घायल प्राचार्य को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने उनके दोनों हाथ और पैर तोड़ डाले। तिगांव महाविद्यालय के प्राचार्य सेक्टर-8 स्थित ऑफीसर्स कॉलोनी में रहते हैं। उनके महाविद्यालय में 5 से 7 सितंबर तक प्रदेश स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी चल रही थी। बुधवार सुबह वह करीब सवा 11 बजे अपने घर से महाविद्यालय की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर रामा डोर कट के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार छह बदमाशों ने प्राचार्य की कार को रोककर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। हमलावरों ने कार से प्राचार्य को खींचकर बाहर निकाला और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में प्राचार्य के दोनों हाथ व दोनों पैर टूट गए। बीपीटीपी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राचार्य के परिजनों ने मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। प्राचार्य आईसीयू में हैं, अभी उनका बयान दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस इस मामले में लूट की घटना से इनकार कर रही है। मामला रंजिशन मानकर इसकी पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।