{"_id":"6aecd362a473d691660f1539","slug":"at-the-age-of-78-even-the-support-of-a-pension-has-been-lost-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84663-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 78 साल की उम्र में पेंशन का सहारा भी छिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 78 साल की उम्र में पेंशन का सहारा भी छिना
विज्ञापन
इलाज और घर चलाना हुआ मुश्किल
परिवार की वास्तविक सालाना आय एक लाख से भी कम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने और परिवार में नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक पहुंचीं। इसके अलावा राशन कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं भी रखी गई।
शिविर में पहुंचे एनआईटी-3 निवासी सुरेश ने बताया कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलत आय दर्ज होने के कारण उनकी पेंशन और राशन कार्ड बंद हो गया है। उम्र के आखिरी पड़ाव पर बीमारी और बढ़ते खर्च के बीच 78 वर्षीय बुजुर्ग के सामने अब घर का गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद पीपीपी में सालाना आय तीन लाख रुपये दर्ज होने के कारण उनकी बुढ़ापा पेंशन बंद हो गई। उनका कहना है कि वास्तविक सालाना आय करीब एक लाख भी नहीं है। बुजुर्ग खुद कोई काम करने में सक्षम नहीं हैं और परिवार की जरूरतों के लिए पेंशन पर निर्भर है। ऐसे में कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण दवाइयों और घरेलू खर्चों का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। इस उम्र में भी वह आय संबंधी गड़बड़ी को ठीक करवाने के लिए समाधान शिविर के चक्कर लगा रहे हैं।
राशन कार्ड से बेटे का नाम कटवाने के लिए पांच साल से भटक रहा परिवार
शिव कॉलोनी निवासी, प्रकाश ने बताया कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में उनके बेटे की आय अधिक दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड कट चुका है। जबकि, न ही उनका बेटा उनके साथ रहता है और न ही कोई आर्थिक सहायता करता है। पीपीपी से बेटे का नाम हटवाने के लिए वह पिछले तीन साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे है। उनका कहना है कई बार कमरा नंबर 11 में आवेदन और शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। समाधान शिविर में अधिकारियों ने नाम हटाने से भी मना कर दिया। इस कारण परिवार का नया राशन कार्ड भी नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
आय की गड़बड़ी सुधरवाई, अब उम्र सत्यापन के लिए काट रहीं चक्कर
पल्ला निवासी, रानी देवी ने बताया कि पेंशन बनवाने के लिए वह पिछले एक साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। पहले उन्हें बताया गया कि उनके परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने के कारण पेंशन नहीं बन पा रही है। अब उन्होंने आय संबंधी गड़बड़ी ठीक करवा ली है, लेकिन उम्र का सत्यापन नहीं होने से पेंशन की प्रक्रिया अटकी हुई है। इसके लिए वह पिछले दो महीने से समाधान शिविर में भी लगातार पहुंच रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
1947 में आवंटित जमीन की फाइल नहीं मिली, 2022 से लगा रहे चक्कर
रायपुर कलां निवासी रेशम सिंह ने बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन से जुड़े पुराने रिकॉर्ड की सत्यापित कॉपी लेने के लिए वर्ष 2022 से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। उनके बुजुर्गों को 1947 में बंटवारे के दौरान शरणार्थी के रूप में गढ़ी बेगमपुर में जमीन आवंटित हुई थी। संबंधित पी-राइड फाइल की कॉपी के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को फिर वह समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।