{"_id":"6276aa93a0090a63b24cce41","slug":"asked-for-80-lakhs-by-being-implicated-in-honeytrap-case-filed-against-mother-son-faridabad-news-noi6472434117","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : हनीट्रैप में फंसाकर 80 लाख मांगे, मां-बेटे पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : हनीट्रैप में फंसाकर 80 लाख मांगे, मां-बेटे पर केस दर्ज
Sun, 08 May 2022 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 05:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File
डबुआ निवासी एक महिला ने एनआईटी-3 निवासी गैस एजेंसी मालिक से पहले शारीरिक संबंध बनाए, बाद में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर 80 लाख रुपये की मांग की। इसमें महिला का बेटा भी शामिल है। आरोपियों ने एजेंसी संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर 30 लाख रुपये हड़प भी लिए थे। अब और 50 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। परेशान होकर पीड़ित ने एसजीएम नगर थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
एनआईटी-3 निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी गैस एजेंसी है। एक महिला नारियल पानी बेचने का काम करती है। अक्तूबर 2021 में महिला ने बताया कि विधवा है। उसे डेढ़ लाख रुपयों की जरूरत है। वह 10-12 दिन में वापस कर देगी। एजेंसी संचालक ने महिला के बेटे के खाते में रुपये डाल दिए।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद महिला ने उसे पैसे लेने के घर बुलाया। यहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इस दौरान महिला ने अश्लील फोटो अपने मोबाइल में ले ली। फोटो के आधार पर महिला गैस एजेंसी मालिक पर व्यापार, मकान व दुकान अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगी। कुछ दिनों बाद महिला का बेटा भी रुपये मांगने लगा। ऐसा नहीं करने पर फोटो वायरल व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
बदनामी व जेल के डर से पीड़ित करीब 30 लाख रुपये दे चुका है। अब दोनों आरोपी 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। एजेंसी मालिक का दावा है कि कुछ दिन पहले ही मां-बेटे ने एक कागज पर लिखवाया कि वह उन्हें मर्जी से 50 लाख रुपये दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।