फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   arjun missing case

अपहृत अर्जुन का दस दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

Mon, 30 Sep 2019 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
arjun missing case
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के दयालनगर से 6 वर्षीय अर्जुन के अपहरण कांड में पुलिस अब सफेद रंग की टीवीएस मोटर साइकिल सवार युवक की तलाश में जुटी है। अभी तक पुलिस को उस अपहरणकर्ता युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला है। सीआईए समेत पुलिस की अलग-अलग चार टीमें बच्चे को सकुशल बरामद करने के प्रयास में जुटी है। ग्रीनफील्ड चौकी क्षेत्र के दयालनगर से 20 सितंबर को ब्रजेश का 6 वर्षीय बेटा अर्जुन को खेलते समय एक मोटर साइकिल सवार युवक ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने करीब तीन सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें सफेद रंग की टीवीएस मोटर साइकिलपर एक युवक अर्जुन को ले जाते दिख रहा है। वह युवक कौन है, इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। सीआईए सेक्टर-30 प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है। उनकी टीमें टीवीएस सफेद रंग की मोटर साइकिल सवार युवक की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

अनखीर से एक महिला व दो बच्चे गायब
फरीदाबाद। अनखीर में मध्यप्रदेश से मजदूरी करने आई एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गायब हो गई। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने इस संबंध में पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर गायब महिला की तलाश शुरू कर दी है। अनखीर पुलिस चौकी में तैनात जांच अधिकारी मोहम्मद जावेद ने बताया कि महिला अपने पति व बच्चों के साथ यहां किराए पर रहकर मजदूरी का काम करती है। 22 सितंबर को 26 वर्षीय कमलेश ऋषि, 6 वर्षीय बेटी व 4 वर्षीय बेटी अचानक गायब हो गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed