फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   AQI of faridabad records 105

एक्यूआई 105, सांस लेने लायक हुई शहर की हवा

Fri, 05 Feb 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
AQI of faridabad records 105
फरीदाबाद। बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बाद शहर के वायु प्रदूषण में सुधार दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हवा चलती रही तो वायु गुणवत्ता सूचकाकं (एक्यूआई) में सुधार की गुंजाइश बनी रहेगी। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 105 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर में पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर खराब व बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ था। हवा न चलने के कारण जिले का एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंच रहा था। इस सप्ताह की शुरुआत से एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर बना हुआ था। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 308 दर्ज किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। दोपहर तक रुक - रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान तेज हवाओं के कारण सर्दी भी बढ़ गई। हालांकि इसका असर रहा कि जिले का एक्यूआई कम हुआ और हवा सांस लेने लायक हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली रही। हल्की हवा चलने के कारण प्रदूषण का स्तर काफी कम दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य के काफी करीब पहुंच गया है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 68 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी दिनेश ने बताया कि हल्की बारिश व हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है। हवा चलते रहने पर आने वाले दिनों में प्रदूषण पूरी तरह खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed