फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Approval for construction of four lane road received from Chief Minister

Faridabad News: मुख्यमंत्री से मिली फोरलेन सड़क निर्माण की मंजूरी

Thu, 07 Mar 2024 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Approval for construction of four lane road received from Chief Minister
फोटा-
विज्ञापन

छह माह तय की गई है सड़क निर्माण की अवधि, 10 करोड़ से ज्यादा किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय के इंतजार के बाद सड़क निर्माण कार्य की सौगात मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं एफएमडीए के अध्यक्ष मनोहर लाल ने फोरलेन सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके तहत बड़खल विधानसभा क्षेत्र के एनआईटी में एसीपी कार्यालय से व्यापार मंडल तक की सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक सीमा त्रिखा ने किया।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अंंतर्गत बनाई जाने वाली इस सड़क के निर्माण पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च किए जाएंगे। वहीं, सड़क निर्माण की अवधि छह माह तय की गई है। सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सड़क निर्माण की मंजूरी देने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इस सड़क के कई हिस्से काफी दिनों से टूटे हुए थे, जिसके कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसीपी मुख्यालय से तिकोना पार्क, सब्जी मंडी से चिमनीबाई चौक, ईएसआई चौक, मेट्रो चौक, दो-तीन नंबर गोल चक्कर से तिकोना पार्क सब्जी मंडी तक का सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, सरदार जसवंत सिंह, पंकज सिवाल, अमित आहुजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed