फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Apply now till 16 for admission in graduation

Faridabad News: स्नातक में दाखिले के लिए अब 16 तक करें आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Apply now till 16 for admission in graduation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद/गुरुग्राम। जिले के सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 16 जून तक कर दिया है। पहले यह तिथि 9 जून यानी सोमवार तक निर्धारित की गई थी। जिले के कुछ महाविद्यालयों की मांग को देखते हुए इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।
अंतिम तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। कई छात्र ऐसे थे जो दस्तावेजों की तैयारी, परिवार पहचान पत्र में संशोधन या तकनीकी कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। अब उन्हें दोबारा मौका मिल गया है। महाविद्यालय प्रशासन को निदेशालय की ओर से इस संबंध में जानकारी भेज दी गई है और सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदन प्रक्रिया के तहत आवश्यक सहायता छात्रों को उपलब्ध कराएं। वहीं, हेल्प डेस्क को भी सक्रिय कर दी गई हैं, जहां छात्र अपने आवेदन संबंधी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में नेहरू कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर 16, राजकीय महाविद्यालय मोहना, नचौली, सेक्टर 23 सहित अन्य कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जिलेभर के कई महाविद्यालयों में अभी भी सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए यह समय बढ़ाना उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय की प्राचार्य और जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। जिससे की किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया https://admission.highereduhry.ac.in पोर्टल पर जारी है, जहां विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक जानकारी और दस्तावेज अपलोड कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed