{"_id":"64e5f148ef44fb619f0a4faf","slug":"apply-for-vacant-seats-in-jc-bose-university-from-26-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11993-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर 26 से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर 26 से करें आवेदन
विज्ञापन
बीटेक और बीटेक (एलईईटी) पाठ्यक्रमों के रिक्त सीटों पर होगा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक और बीटेक (एलईईटी) पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 26 अगस्त से 5 सितंबर तक पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है। मेरिट सूची में नाम आने वाले छात्रों को फिजिकल काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर दाखिले मिलेंगे। पहली और दूसरी काउंसलिंग में शामिल हो चुके अभ्यार्थियों को इन सीटों पर दाखिले के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।
विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, बीटेक प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 26 अगस्त से 3 सितंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोले जाएंगे। जबकि, बीटेक (एलईईटी) श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय वर्ष में दाखिले के लिए 5 से 7 सितंबर के बीच रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकते है। बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की ओर से तीसरी फिजिकल काउंसलिंग 7 से 9 सितंबर तक होगी। वहीं, बीटेक (एलईईटी) के लिए 11 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसी तरह बीटेक पाठ्यक्रम के लिए चौथी फिजिकल काउंसलिंग 12 व 13 सितंबर को और बीटेक (एलईईटी) के लिए 13 को आयोजित की जाएगी। यदि चौथी काउंसलिंग के बाद बीटेक और बीटेक (एलईईटी) पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह जाती हैं, तो पांचवीं तथा अंतिम फिजिकल काउंसलिंग 15 सितंबर को ऑन-द-स्पॉट एडमिशन काउंसलिंग होगी। इसके लिए अभ्यार्थियों को अलग से आवेदन करना होगा। रिक्त सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट www.jcboseust.ac.in पर देख सकते हैं। बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिला जेईई (मेन) 2023 सीआरएल रैंक, डिप्लोमा मेरिट, एचएसटीईएस या एचजीएसटी की इंटर-से-मेरिट एवं कश्मीरी प्रवासी (जैसा भी मामला हो) के आधार पर किया जाएगा।