{"_id":"6aea2c42732557b8210ae374","slug":"apply-for-the-unemployment-allowance-by-the-30th-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84465-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बेरोजगारी भत्ते के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बेरोजगारी भत्ते के लिए 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत 12वीं पास युवाओं को 1200 और स्नातक या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवाओं को 2000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र युवा 30 नवंबर 2026 तक रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। आवेदन प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो चुकी है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही उसकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।