फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anti-rabies vaccination started in civil hospital

Faridabad News: नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके लगने हुए शुरू

Wed, 23 Aug 2023 05:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies vaccination started in civil hospital
अस्पताल को मिले 138 एंटी रैबीज के टीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में बुधवार को कमरा नंबर 41 में 138 एंटी रेबीज के इंजेक्शन आ गए हैं। इसके चलते मरीजों को अब बाहर से इंजेक्शन नहीं लगवाना पड़ेगा। 11 अगस्त को अस्पताल में एंटी रेबीज के टीके खत्म हो गए थे।
बीके अस्पताल में हर रोज कमरा नंबर 41 में 100 मरीज कुत्ते व बंदर के काटने पर इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं। 27 फरवरी को अस्पताल में एंटी रेबीज खत्म हो गए थे। उसके बाद जुलाई के अंत में मात्र 120 इंजेक्शन आए थे जोकि 11 अगस्त की दोपहर को 50 मरीजों को लगने के बाद खत्म हो गए थे। इस कारण मरीजों को बाहर निजी सेंटरों से इंजेक्शन को खरीद कर लगवाना पड़ रहा था। अस्पताल की ओर से एंटी रेबीज की डिमांड विभाग को भेजी हुई थी। जिसके बाद बुधवार को 138 इंजेक्शन अस्पताल को मिले हैं। एक इंजेक्शन 5 लोगों को लगाया जाता है।
विज्ञापन



100 रुपये में लगता है इंजेक्शन

अस्पताल में आने वाले हर मरीज को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होता है। वहीं, बीपीएल परिवार वालों के लिए यह सुविधा फ्री है। एक मरीज को चार इंजेक्शन लगवाना अनिवार्य है। वहीं, निजी सेंटर पर एक इंजेक्शन 350 से लेकर 400 रुपये तक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed