फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anti-encroachment drive launched in several colonies

Faridabad News: कई कॉलोनियों में चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

Tue, 21 Apr 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive launched in several colonies
ग्रेटर फरीदाबाद की लाइसेंस्ड कॉलोनियों में डीटीपी ने अतिकमण हटाया । स्रोत: डीटीपी
कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए कई कॉलोनियों में अतिक्रमण हटाया गया। यह अभियान 16 अप्रैल के सरकारी आदेश के अनुपालन में चलाया गया, जिसमें इरोस गार्डन, सेक्टर-39 और बीपीटीपी पार्कलैंड के सेक्टर-75, 76 और 77 शामिल रहे।

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने इन क्षेत्रों में विशिष्ट भूमि या पट्टी वे पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इनमें सुंदर बगीचा,पक्की दीवारें और गार्ड के लिए कमरा जैसे निर्माण शामिल थे। कुल मिलाकर करीब 220 प्लॉट्स के सामने से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे सड़कों और सार्वजनिक जगहों को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखा जा सके। विशिष्ट भूमि या पट्टी वे पर सड़कों, सार्वजनिक रास्तों, केबलों, पाइप लाइनों या बिजली की लाइनों जैसी बुनियादी अवसंरचना के निर्माण, रखरखाव और उपयोग के लिए आरक्षित किया जाता है।
विज्ञापन


इस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ निवासियों ने प्रशासन के इस कदम का समर्थन करते हुए कहा कि सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर कब्जे हटने से आवागमन सुगम होगा और कॉलोनियों की सुंदरता भी बनी रहेगी। वहीं, कई लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि बिना पर्याप्त समय दिए उनके निर्माण तोड़े गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीपी यजन ने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह से सरकारी निर्देशों के तहत की गई है और आगे भी जहां-जहां विशिष्ट भूमि या पट्टी वे पर कब्जा मिलेगा, वहां इसी तरह सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने साफ किया कि सार्वजनिक जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed