फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anti-drugs poster making and painting competition was organized

Faridabad News: ड्रग्स विरोधी पोस्टर मेकिंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Sat, 19 Jul 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Anti-drugs poster making and painting competition was organized
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ड्रग्स डी-एडिक्शन विषय पर पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। यह आयोजन शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को ड्रग्स के हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इनसे फेफड़े, हृदय, मस्तिष्क और यकृत जैसे महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर क्षति पहुंच सकती है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पेंटिंग और पोस्टर के माध्यम से ड्रग्स के दुष्प्रभावों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में शालू और शिवानी को प्रथम, भूमी और मुस्कान को द्वितीय व ओमवती और साधना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अध्यापिकाएं सोनिया जैन, सरिता, दीपांजलि, सुशीला, ममता और गीता समेत सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed