फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ANPR cameras not installed at most petrol pumps in the district.

Faridabad News: जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर नहीं लगे एएनपीआर कैमरे

Wed, 30 Sep 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
ANPR cameras not installed at most petrol pumps in the district.
आज से लागू होना है ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार से ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था लागू होनी है। इसके तहत बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर पीयूसीसी की वैधता जांचने के लिए पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाने हैं, लेकिन 30 सितंबर तक जिले के अधिकांश पंपों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू तक नहीं हो सकी। ऐसे में आदेश लागू होने से एक दिन पहले ही इसकी निगरानी और क्रियान्वयन की तैयारी सवालों के घेरे में है। गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर 1 अक्तूबर से एनसीआर में यह व्यवस्था लागू की जानी है।

116 कैमरों की योजना, पंपों पर इंतजार

जिले में करीब 116 पेट्रोल पंप हैं और इन पर रोजाना हजारों वाहन ईंधन लेने पहुंचते हैं। जिले में करीब 18 लाख वाहन हैं। इन वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान और पीयूसीसी सत्यापन के लिए 116 एएनपीआर कैमरे लगाए जाने की योजना है। मगर पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें कैमरे लगाने और तकनीकी व्यवस्था को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। बुधवार तक किसी पेट्रोल पंप पर न कैमरे नजर आए और न ही कर्मचारियों को यह स्पष्ट बताया कि पीयूसीसी की जांच किस तकनीक या प्रणाली से होगी।
विज्ञापन


आठ महीने में 4558 चालान, फिर भी इंतजाम अधूरे

यातायात पुलिस ने जिले में पीयूसीसी नियमों के उल्लंघन पर पिछले आठ माह में 4558 वाहनों के चालान किए हैं। इसके बावजूद अब बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने से रोकने की व्यवस्था लागू होने से पहले निगरानी के लिए जरूरी तकनीकी इंतजाम पूरे नहीं हो पाए हैं। ऐसे में एक अक्तूबर से नियम लागू होने पर इसकी निगरानी कैसे होगी, यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना तैयारी कैसे लागू होगा नियम



जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनमोहन गुप्ता ने बताया कि बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने की बात समाचार पत्रों से ही पता चली है। कैमरे कौन लगाएगा, कब तक लगेंगे और नंबर प्लेट स्कैन होने के बाद पीयूसीसी का रिकॉर्ड कैसे सामने आएगा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अभी तक प्रशासन का कोई आदेश नहीं मिला है।




पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाने को लेकर भी स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। बिना पीयूसीसी वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने के संबंध में विभाग को अभी तक कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद विभाग की ओर से उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- मुनीश सहगल, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed