फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Another Khori was going to settle in Dhauj, case registered

धौज में बसने जा रही थी एक और खोरी, मामला दर्ज

Sat, 24 Jul 2021 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Another Khori was going to settle in Dhauj, case registered
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र में भूमाफिया खोरी गांव की तर्ज पर एक और अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। आरोपियों ने लोगों से गांव मादलपुर में सस्ते प्लॉट देने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। रजिस्ट्री की बात आने पर आनाकानी करने लगे। लोगों को लगा कि ये सब गलत है। उनके साथ भी खोरी गांव जैसी घटना न हो जाए। शिकायत पर पुलिस ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-93 नोएडा निवासी ज्योति अवस्थी, गांव मादलपुर निवासी सिकंदर पंडित और एनआइटी-दो निवासी बसंती देवी ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि सभी मजदूरी करते हैं। गांव फतेहपुर निवासी सब्बीर ने मादलपुर स्थित तुलसी कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय बना रखा है। उसके साथ कैलाश और जगबीर भी कॉलोनी में छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेच रहे थे। तीनों ने लोगों को भरोसा दिया कि जमीन उनके नाम पर है। पूरा भुगतान होने के बाद रजिस्ट्री करा दी जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों ने ज्योति से 60 गज के प्लॉट के तीन लाख 36 हजार, सिकंदर पंडित से 25 गज प्लॉट के एक लाख 70 हजार और बसंती देवी से 50 गज प्लॉट के तीन लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि अब उन्हें मकान नहीं बनाने दे रहे। रजिस्ट्री की बात कहने पर भी आनाकानी करते हैं और रुपये भी वापस नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed