फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Anil killed his wife because of doubt on her character Sunil also supported both brothers arrested in faridaba

अनिल को मिला सुनील का साथ: बड़े भाई ने की पत्नी की हत्या, करता था घरवाली के चरित्र पर शक; दो भाई गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2023 07:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी अनिल और सुनील के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Anil killed his wife because of doubt on her character Sunil also supported both brothers arrested in faridaba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के सुभाष कॉलोनी में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात में उसके भाई ने भी साथ दिया था। क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी अनिल और सुनील के रूप में हुई है। 19 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी अनिल और सुनील को गिरफ्तार शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी अनिल की शादी साल 2010 में हुई थी। अनिल अदानी कंपनी में गाड़ी चलाता है और शराब पीने का आदी है। नशे की हालत में वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने कई बार पत्नी के साथ मारपीट की। मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। 
विज्ञापन

क्लेश के चलते आरोपी ने भाई के साथ मिलकर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed