{"_id":"63cd3a660c825128df42dbdd","slug":"anil-killed-his-wife-because-of-doubt-on-her-character-sunil-also-supported-both-brothers-arrested-in-faridaba-2023-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनिल को मिला सुनील का साथ: बड़े भाई ने की पत्नी की हत्या, करता था घरवाली के चरित्र पर शक; दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल को मिला सुनील का साथ: बड़े भाई ने की पत्नी की हत्या, करता था घरवाली के चरित्र पर शक; दो भाई गिरफ्तार
Sun, 22 Jan 2023 07:00 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:00 PM IST
सार
क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी अनिल और सुनील के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फरीदाबाद के सुभाष कॉलोनी में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक युवक ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात में उसके भाई ने भी साथ दिया था। क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्म प्रकाश की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी अनिल और सुनील के रूप में हुई है। 19 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ आदर्श नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी अनिल और सुनील को गिरफ्तार शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी अनिल की शादी साल 2010 में हुई थी। अनिल अदानी कंपनी में गाड़ी चलाता है और शराब पीने का आदी है। नशे की हालत में वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने कई बार पत्नी के साथ मारपीट की। मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई बार पंचायत भी हो चुकी थी।
क्लेश के चलते आरोपी ने भाई के साथ मिलकर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
