फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   An advocate committed suicide by jumping from the fourth floor of the court premises

Faridabad News: अदालत परिसर में चौथी मंजिल से कूदकर अधिवक्ता ने दी जान

Wed, 02 Apr 2025 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
An advocate committed suicide by jumping from the fourth floor of the court premises
कुछ समय से बीमारी से चल रहे थे परेशान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर 12 जिला अदालत परिसर में बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे चौथी मंजिल से कूदकर एक अधिवक्ता ने जान दे दी। अधिवक्ता जेपी धनखड़ (57) मच्छगर गांव के रहने वाले थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में और अन्य वकीलों से बातचीत में सामने आया है कि वह बीमारी से परेशान थे।



जेपी धनखड़ सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कई साल से बतौर अधिवक्ता जिला अदालत में वकालत कर रहे थे। अधिवक्ता जेपी धनखड़ का चैंबर चौथी मंजिल पर था। बुधवार सुबह वह कोर्ट पहुंचे और चैंबर में जाने के बाद बाहर निकल गए। बताया जाता है कि उनके भाई नीचे खड़े थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक से चौथी मंजिल स्थित खुले हिस्से से वो नीचे कूद गए। अधिवक्ता को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपात बैठक की। इसके बाद प्रधान एडवोकेट राजेश बैंसला ने वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अधिवक्ता ने परिवार वालों को कॉल कर आत्महत्या करने की सूचना दी और फिर कूद गए। परिजनों से बातचीत में पुलिस को पता चला कि अधिवक्ता मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। लेकिन आत्महत्या के कारणों के बारे में परिवार के लोग भी सही से नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed