{"_id":"67a2529995580db29204e4ac","slug":"alternative-route-ready-entry-of-heavy-vehicles-closed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-37616-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वैकल्पिक मार्ग बनकर हुआ तैयार, भारी वाहनों की एंट्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वैकल्पिक मार्ग बनकर हुआ तैयार, भारी वाहनों की एंट्री बंद
विज्ञापन
मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते की गई है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोहना रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ऊंचा गांव से पंजाबी धर्मशाला तक करीब 18 पिलर तैयार हो चुके हैं। अब निमार्ण कार्य के दौरान कोई परेशानी न हो उसके लिए मंगलवार से दो महीने के लिए ऊंचा गांव से गुप्ता होटल तक के रास्ते को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। अभी रास्ते को पूर्ण रूप से बंद नहीं किया गया है। अभी एक तरफ के रास्ते पर वाहनों का आवागमन हो रहा है। वहीं, पंजाबी धर्मशाला के पास वैकल्पिक मार्ग तैयार हो गया। उस मार्ग से भारी वाहनों न आ जा सके इसके लिए रास्ते के ऊपर लोहे का गाटर लगा दिया गया है। वहीं, जगह जगह भारी वाहनों की नो एंट्री के बोर्ड भी लगा दिए गए है।
बल्लभगढ़ में आगरा- मथुरा रोड से मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस रोड के बनने के बाद लोगों को मोहना रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। करीब 2.75 किलोमीटर लंबा यह रोड मोहना रोड के ऊपर से होकर गुजरेगा। यह दशहरा मैदान से शुरू होकर मोहना रोड स्थित आदर्श नगर थाने के पास उतरेगा। ऊंचा गांव के पास से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
निर्माण कार्य के वाहनों के आवागमन से परेशानी हो रही थी, इसके चलते पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई। इसमें कहा गया कि बल्लभगढ़-मोहना सड़क निर्माण के लिए गुप्ता होटल से थाना आदर्श नगर तक के मार्ग को आगामी 60 दिनों के लिए रास्ते को बंद किया जा रहा है। इस सड़क पर आने जाने वाहन चालक गुप्ता होटल से दाएं मुड़कर मलेरना रोड से होते हुए सेक्टर -64/65 डिवाइडिंग रोड से गुजरते हुए सेक्टर-64 महिला थाना बल्लभगढ़ के सामने से गुजरकर पुलिस थाना आदर्श नगर के पास से मोहना रोड की तरफ आ व जा सकते हैं। वहीं अभी एक तरफ के रास्ता खुला हुआ जिससे वाहनों का आवागमन हो रहा है। उस मार्ग पर सुबह व शाम के समय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पडता है।
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग बनकर हुआ तैयार
निमार्ण कार्य के दौरान लोगों को जाम की समस्या से जूझना ना पड़े उसके लिए छोटे वाहन चालकों के लिए आकाश सिनेमा से पंजाबी धर्मशाला तक जाने वाले नाले के साथ दोनों ओर 700 मीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग बनकर तैयार हो गया। लोक निमार्ण विभाग की ओर से टाइल्स की सड़क को बना दिया है। साथ उस मार्ग से कोई भारी वाहनों का आवागमन ना हो सके उसके चलते रास्ते के ऊपर एक लोहे का गाटर लगा दिया है। उस गाटर से छोटे वाहन ही उस रास्ते से गुजर पाएंगे। वहीं जगह जगह भारी वाहनों की नो एंट्री के बोर्ड भी लगा दिए गए है।