फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Along with the heat from the scorching sun, one had to endure humidity.

Faridabad News: तेज धूप से गर्मी के साथ झेलनी पड़ी उमस

Fri, 31 Jul 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Along with the heat from the scorching sun, one had to endure humidity.
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में बृहस्पतिवार को तेज धूप निकलने और उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दिनभर बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बादल नहीं बरसे। इससे मौसम और अधिक उमस भरा हो गया व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी के साथ उमस भी झेलनी पड़ी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यदि बारिश होती है तो लोगों को उमस और गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर को ढकने, हल्का एवं पौष्टिक भोजन करने व बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उनका कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed