{"_id":"697f9aaddd67586029069460","slug":"along-with-health-people-will-get-relief-from-ews-and-womens-hostel-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61816-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वास्थ्य के साथ ईडब्ल्यूएस व महिला हॉस्टल से लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वास्थ्य के साथ ईडब्ल्यूएस व महिला हॉस्टल से लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
स्वास्थ्य के साथ ईडब्ल्यूएस व महिला हॉस्टल से लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्र सरकार के बजट को लेकर शहरवासियों में लंबे समय से उम्मीदें थीं लेकिन आम लोगों की अपेक्षाओं पर यह बजट पूरी तरह खरा नहीं उतरा। इसके बावजूद फरीदाबाद में ईडब्ल्यूएस वर्ग और मध्यम वर्ग के लिए इसमें कुछ अहम राहतें जरूर मिली हैं। जो आने वाले समय में लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं।
बजट में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस की वार्षिक आय सीमा छह लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दी गई है। फरीदाबाद जैसे औद्योगिक शहर में बड़ी संख्या में परिवार इस दायरे में आते हैं, जानकारों का कहना है कि इससे शिक्षा, आवास और सरकारी योजनाओं में आरक्षण का लाभ लेने वाले परिवारों का दायरा बढ़ेगा।
शहर के उपभोक्ताओं के लिए एक राहत यह भी है कि बजट में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते किए गए हैं, इनमें माइक्रोवेव ओवन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरण शामिल हैं। कारोबारियों के मुताबिक इससे मध्यम वर्गीय परिवारों की खरीदारी पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिहाज से सबसे अहम घोषणा 50 बेड के नए अस्पताल की है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गरीब और निम्न आय वर्ग के मरीजों को बड़े निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल शहर में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर काफी दबाव है, ऐसे में यह अस्पताल राहत दे सकता है।
बजट में हर शहर में महिलाओं के लिए एक हॉस्टल बनाने की बात भी कही गई है। फरीदाबाद में अभी महिलाओं के लिए कोई समर्पित सरकारी हॉस्टल नहीं है, एक हॉस्टल बन रहा है लेकिन अभी उसकी सुविधा मिलना शुरू नहीं हुई है, कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और नौकरी की तैयारी कर रही युवतियों के लिए यह सुविधा बड़ी मदद मानी जा रही है। स्थानीय सामाजिक संगठनों का कहना है कि इससे महिलाओं की सुरक्षा और रहने की व्यवस्था बेहतर होगी।