फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   All people and our boundaries safe in leadership of Narendra Modi

मोदी-शाह के नेतृत्व में देश की सीमाएं-नागरिक दोनों सुरक्षित: कृष्णपाल गुर्जर

Tue, 17 Sep 2019 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
All people and our boundaries safe in leadership of Narendra Modi
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की सीमाएं और नागरिक पूर्णतया सुरक्षित हैं। जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को बीके सिविल अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 सितंबर से 17 सितंबर तक विश्व के यशस्वी और भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें रक्तदान शिविर, जल संचय के लिए पौधरोपण अभियान, पॉलिथीन मुक्त अभियान, अस्पतालों में बीमारों को फल वितरण कार्यक्रम सहित अनेक सामाजिक जन सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एनआरसी लागू कर दिया है। इसके तहत बाहर का कोई भी नागरिक प्रदेश में अवैध रूप से नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि देश में अवैध रूप से किसी भी नागरिक को नहीं रहने दिया जाएगा। भारत कोई धर्मशाला नहीं है, जो चाहे यहां आकर रहने लग जाए।
विज्ञापन

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल परिसर में ही पौधरोपण किया और मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर चिकित्सकों को समाधान करने के निर्देश भी दिये। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलशन अरोड़ा ने केंद्रीय राज्यमंत्री का नागरिक अस्पताल में पहुचने पर स्वागत करके आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय गौड, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ गुलशन अरोड़ा, डिप्टी सीएमओ डॉ. सविता यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र, रेडक्रास के सचिव विकास कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के साथ मिलकर प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एचएच-3 स्थित ईएसआई अस्पताल और भारत माता कुष्ट रोग आश्रम का दौरा कर वहां मरीजों व जरूरतमंदों को फल वितरित किए। इस अवसर पर उनके साथ ईएसआई ऌअस्पताल के डीन असीम दास, परमवीर बैसला, हरिंदर भड़ाना, प्रवीण चौधरी मौजूद रहे। बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन केक काटकर मनाया। इसके साथ ही व्यापारियों के साथ मिलकर लड्डू बांटे। इस अवसर पर दीपक यादव, हरप्रसाद गौड़, जगत सिंह भूरा ,सुभाष लांबा, बुद्धा सैनी, राकेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed