{"_id":"6a57d3e7b17d6f45bb01f08b","slug":"al-falah-university-student-arrested-with-cannabis-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74977-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अल फलाह यूनिवर्सिटी का छात्र गांजे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अल फलाह यूनिवर्सिटी का छात्र गांजे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
कश्मीर निवासी आरोपी से सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मंगलवार रात गांव धौज से अल फलाह यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र को करीब 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित भनमसर निवासी 22 वर्षीय अदीदशाह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद और आपूर्ति नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार शाम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव धौज स्थित धर्मकांटा के पास एक युवक गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अल फलाह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस के अनुसार उसके पिता पेशे से डॉक्टर हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आता था, किन लोगों को बेचता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच की जा रही है।